# Hit and Run Case: बढ़ सकती हैं सलमान की मुश्किलें, मिला सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
नई दिल्ली। एक बार फिर से अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि आज सर्वोच्च न्यायालय ने सुपरस्टार सलमान खान को उनसे जुड़े 'हिट एंड रन' (2002) मामले में नोटिस जारी किया है।
आपको बता दें कि सलमान खान के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी। महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
सलमान खान को मिला सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
इस मामले में सलमान खान की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि अच्छा होगा कि अभिनेता को यहां से बरी किया जाये तब उनके खिलाफ बोलने वालों के मुंह बंद होंगे। तो वहीं याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि भले ही सलमान खान ने मुख्य गवाह को झूठला दिया है लेकिन हिट एंड रन केस मामले में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने स्पॉट पर सलमान को ही गाड़ी चलाते देखा था।
मालूम हो कि साल 2002 में मुंबई में सलमान खान की कार फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति पर चढ़ गई थी, जिसमें पांच लोगों मौत हो गई थी। हादसे के वक्त कार में सलमान खान भी गाड़ी में थे। लेकिन पीड़ितों ने कहा था कि सलमान ही गाड़ी चला रहे थे और वो उस समय शराब के नशे में चूर थे।













Click it and Unblock the Notifications