आप सुपर स्टार हैं.. सिर्फ इसलिए आपको माफ नहीं किया जा सकता: आभा सिंह

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में दोषी पाया। जिसके तहत उन्हें पांच साल की सजा सुनायी है और 25,000 का जुर्माना किया गया है।

इसके बाद अधिवक्ता आभा सिंह ने मीडिया से कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं कि इस मुकदमे का अंत हुआ, देश का कानून सबके लिए बराबर है, आप एक स्टार है सिर्फ इस बात से ही आप अपराध करके बच नहीं सकते हैं।

ऐसे ही विचार सरकारी वकील प्रदीप घरात ने भी मीडिया के सामने पेश किये।

मालूम हो कि बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में दोषी पाया। सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस में सारे आरोप साबित हो गये हैं, जज ने कहा कि सलमान खान ही शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, सलमान खान के पास उस समय लाइसेंस नहीं था इसलिए उन्हें तीनों जुर्म के तहत सजा हुई है। फिलहाल सलमान खान के वकील आज ही जमानत के लिए अपील कर रहें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+