Hit And Run: नशे में धुत महिला ने तेज रफ्तार BMW से स्कूटी सवार शख्स को रौंदा, देखें दिल कंपाने वाला VIDEO
Hyderabad Hit And Run: Hyderabad Hit And Run: हैदराबाद में शुक्रवार को एक दिल कंपाने वाला वीडियो सामने आया है। एक महिला अपनी बीएमडब्ल्यू कार से एक व्यक्ति को रौंदते हुए भाग गई। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हैदराबाद पुलिस ने बताया कि बंजारा हिल्स इलाके में नशे में धुत महिला ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से नागरिक निकाय कर्मचारी को रौंद दिया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीएमडब्ल्यू चला रही महिला दुर्घटना के समय कथित तौर पर नशे में थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शख्स अपने स्कूटर की गति को धीमी कर रहा है, जबकि कार विपरीत दिशा से आती है और दोपहिया वाहन में टक्कर मार देती है।
नशे में धुत महिला ने शख्स को रौंद कर भाग जाती है। हादसे में नगर निगम में काम करने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला काफी तेज गति से गाड़ी चला रही थी। उसका गाड़ी से नियंत्रण हट गया और उसने शख्स को रौंद दिया।
बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि हिट एंड रन की घटना की सूचना मिली है। बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन की सीमा में आज जीएचएमसी के एक कर्मचारी बाला चंदर यादव के दोपहिया वाहन को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा ड्राइवर के गाड़ी से नियंत्रण खोने की वजह से हुई है। कार की पहचान कर ली गई है।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर में अमरनाथ सुरक्षा काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, DSP और 3 पुलिसकर्मी घायल












Click it and Unblock the Notifications