कालेश्वरम प्रोजेक्ट और धरणी पोर्टल BRS के ऐतिहासिक घोटाले, BJP सांसद जावड़ेकर ने लगाए बड़े आरोप
केंद्रीय राज्यमंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने धरणी पोर्टल और कालेश्वरम सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर बीआरएस सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा के साथ कहा है कि इस बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। जावडे़कर ने कहा कि सत्ता में आने बाद राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करना और दोषियो को उचित दंड दिलाना सरकार की प्राथमिकता होगी।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए राज्यसभा सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उनकी पार्टी को पूरा भरोसा है कि इस बार तेलंगाना की सत्ता में बीजेपी आएगी। जावड़ेकर ने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि बीआरएस हार रही है, भाजपा जीत रही है और कांग्रेस तीसरे स्थान पर आएगी।"

वहीं जावड़ेकर ने कांग्रेस के घोषणापत्र को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने कर्नाटक में लोगों के लिए क्या किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "धरणी पोर्टल और कालेश्वरम बीआरएस सरकार के दो ऐतिहासिक भ्रष्टाचार घोटाले हैं। उन्होंने राज्य को लूट लिया है। धरणी घोटाला एक भूमि रिकॉर्ड घोटाला है। ज़मीन का रिकॉर्ड अब कहीं उपलब्ध नहीं है। यह सबसे खराब घोटाला है। हम न केवल जांच करेंगे बल्कि ज़मीनें असली मालिकों को लौटा देंगे। हमने तो यही कहा है और कलेश्वरम, मुझे लगता है कि बांध सुरक्षा रिपोर्ट बहुत स्पष्ट है कि यह राज्य का डिजाइन था जो दोषपूर्ण था।"
भाजपा के अलावा बीआरएस ने भी धरणी पोर्टल को लेकर कांग्रेस की खिंचाई की। सीएम के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक भाषण का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि कांग्रेस 'धरणी' पोर्टल तेलंगाना का आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन पोर्टल है, जिसे हटाने की बात करके किसानों के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।
सीएम ने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो धरणी पोर्टल को बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे। लेकिन अगर ऐसा हुआ किसानों के लिए बड़ा समस्या खड़ी हो जाएगी। किसानों की जमीनें दूसरों द्वारा छीन ली जाएंगी और उन्हें अदालत के चक्कर लगाने पड़ेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications