इतिहासकार इफान हबीब ने देखी पद्मावत, इतिहास से छेड़छाड़ की बात पर किया नया दावा

इतिहासकार इफान हबीब ने देखी पद्मावत, बताया इतिहास से छेड़छाड़ का सचपद्मावत में इतिहास से छेड़छाड़ पर इरफान हबीब का नया दावा

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की विवादों से घिरी फिल्म पद्मावत देखने के बाद मशहूर इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा है कि फिल्म का इतिहास से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि इतिहास पर आधारित ना होकर एक ये एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म है और पूरी तरह कल्पना पर गढ़ी गई है। अभी तक फिल्म को मलिक मुहम्मद जायसी के महाकाव्य पर आधारित बताया जा रहा था लेकिन हबीब ने इसे महाकाव्य पर आधारित फिल्म भी नहीं माना है। इतिहास के छेड़छाड़ की बात पर कई राजपूत संगठनों के विरोध का सामना कर रही पद्मावत को लेकर एक न्यूज चैनल से बातचीत में हबीब ने ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर हो रहा हंगामा समझ से परे है।

पद्मिनी को देखता तक नहीं खिलजी

पद्मिनी को देखता तक नहीं खिलजी

हबीब ने कहा कि संजय लीला भंसाली की ये फिल्म तो दरअसल राजपूतों का गुणगान करती है। हबीब ने कहा कि फिल्म में एक बार भी अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती को साथ में नहीं दिखाया गया है, ये फिल्म बड़े पर्दे पर महाभारत जैसी किसी कहानी को देखने जैसा है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखकर समझ नहीं आता कि आखिर हंगामा किस बात को लेकर है।

25 जनवरी को रिलीज हो रही है पद्मावत

25 जनवरी को रिलीज हो रही है पद्मावत

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की पद्मावत फिल्म की रिलीज रोकने की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिंसा का हवाला देते हुए राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती हैं। कोर्ट ने कहा कि फिल्म को हिंसा के आधार पर बैन नहीं किया जा सकता है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म 25 जनवरी को देशभर में रिलीज होगी।

करणी सेना का जबरदस्त विरोध

करणी सेना का जबरदस्त विरोध

करणी सेना लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहा है। करणी सेना केसरंक्षक लोकेंद्र सिंह कल्वी ने बुधवार को एक बार फिर कहा है कि फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कल्वी ने कहा कि हंगामा कर रहे कार्यकर्ता हमारे ही हैं और इसके लिए माफी का कोई प्रश्न नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि समाज विचलित है, इसलिए सड़कों पर है। कल्वी ने कहा कि पद्मावती मेरी मां है और मां के लिए कोई समझौता नहीं होगा। कल्वी ने कहा कि ये फिल्म किसी भी राजपूत को नहीं दिखाई गई है इसलिए हमें फिल्म देखने वाली कमेटी पर संदेह है। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है और ये जनता खुद कर रही है। बुधवार को भी कई जगहों से विरोध प्रदर्शन और हिंसा की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+