हिसार में ऑनर किलिंग, चाकूओं से किए 6 वार, युवक की मौत
श्याम अरोड़ा ने दलित समुदाय की सपना के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ 31 जनवरी 2017 को शादी की थी।शुरूआत में दोनों परिवार इस शादी के खिलाफ थे।
नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।जहां अपनी बहन के प्रेम विवाह से खफा साहिल ने अपने मामा के साथ मिलकर बहन के पति पर चाकूओं से हमला कर दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दलित समुदाय की लड़की ने पंजाबी समुदाय के लड़के से शादी की थी जिस वजह से लड़की के घर वाले खफा थे। इसी बीच लड़की के भाई ने प्लान बनाकर पंजाबी समुदाय के लड़के की हत्या कर दी।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक श्याम अरोड़ा ने दलित समुदाय की सपना के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ 31 जनवरी 2017 को शादी की थी। शुरूआत में दोनों परिवार इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन बाद में पंचायत के फैसले के बाद दोनों परिवार वालों के बीच आपसी समझौतो हुआ, और दोनो साथ रहने लगे थे। लेकिन अलग जाति में शादी करने को लेकर सपना के भाई और मामा खफा थे और दोनों ने मिलकर श्याम और सपना की हत्या करने की योजना बनाई।
शनिवार को सपना का भाई साहिल, मामा पवन और साथ में एक अन्य व्यक्ति सपना में मिलने के लिए उसके घर पहुंचे। चाय बनाने के लिए सपना जैसे ही रसोई में पहुंची तीनों ने मिलकर श्याम पर हमला बोल दिया और धारदार चाकू से श्याम की छाती पर छह वार किये और फरार हो गये। वहीं घायल सपना से पड़ोसियो की मदद से श्याम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन के इलाज के बाद श्याम को गुरूवार को मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में की आरोपी पवन और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही साहिल के भाई विशाल और उसकी मां पर भी मुकदमा दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications