एक्‍ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा: सोते समय अश्‍लील हरकत करते थे सौतेले पिता

नई दिल्‍ली। कैटरीना कैफ व अमिताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म बूम में काम कर चुकी एक्‍ट्रेस और जानीमानी मॉडल पद्मालक्ष्‍मी का गुरुवार को जन्‍मदिन था। वो 46 साल की हो गईं। उनके जन्‍मदिन के मौके पर उनकी किताब ''लव, लॉस एंड वाट वी एट' ('Love, Loss, and What We Ate') में किए गए कई सनसनीखेज खुलासे ट्रेंड करने लगे।

आपको बता दें कि पद्मालक्ष्‍मी ने किताब में प‍ति सलमान रुश्‍दी और सौतेले पिता को लेकर कई खुलासे किए थे। उनमें से सबसे खौफनाक खुलासा ये था कि एक दिन जब वो सोकर उठींं तो उन्‍होंने अपने सौतेले पिता को बिस्‍तर पर पाया।

Padma Lakshmi's shocking confession will give you chills!

हैरान करने वाली बात ये थी कि उनके पिता का हाथ उनके अंतर्वस्‍त्र के अंदर था। इससे वह बुरी तरह भयभीत हो गईं। उन्‍होंने इसके बारे में घर में सभी को बताया लेकिन किसी ने भी उनकी बात पर भरोसा नहीं किया।

लेकिन उनकी मां को बेटी के साथ गलत होने की आशंका हुई और उन्‍होंने पद्मालक्ष्‍मी को अमेरिका से भारत भेज दिया। आपको बता दें कि पद्मालक्ष्‍मी ने साल 2004 में मशहूर उपन्‍यासकार सलमान रुश्‍दी से शादी की। तीन साल बाद दोनों में विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए।

सलमान रुश्‍दी पर लगाया आरोप

पद्मालक्ष्‍मी ने अपनी किताब में दावा किया है कि शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर सलमान रुश्‍दी झल्‍ला जाते थे। उन्‍होंने किताब में दावा किया है कि एक बार जब मैंने रुश्‍दी को सेक्‍स करने से मना कर दिया तो उसपर उन्‍होंने कहा था कि 'तुमसे शादी करके गलत जगह इन्‍वेस्‍टमेंट कर दिया'। पद्मा के मुताबिक रुश्‍दी को हर पल केयर, अच्‍छे खाने और सेक्‍स की दरकार रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+