Tripura Poorest Candidate: 700 रुपए की संपत्ति वाले प्रत्याशी हीरामुनी मंडई बाजार के MLA बने या नहीं?
Poorest Candidate Tripura: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना 2 मार्च को हुई। त्रिपुरा में सबसे गरीब प्रत्याशी निर्दलीय हीरामुनी देबबर्मा, नागेंद्र चंद्र शील व मृदुल कांति हैं।

Heeramuni Debbarma Election Results: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे गरीब प्रत्याशियों की सूची में निर्दलीय हीरामुनी देबबर्मा, नागेंद्र चंद्र शील मृदुल कांति का नाम भी शामिल है। 2 मार्च 2023 को हुई मतगणना में त्रिपुरा के तीनों गरीब प्रत्याशियों के परिणाम पर भी सबकी नजर रही। Poorest Candidate हीरामुनी देबबर्मा का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा है।
Recommended Video

त्रिपुरा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत
सबसे पहले जानिए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम की स्थिति। त्रिपुरा में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत पाया। कुल 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में दोपहर दो बजे तक के रुझान में भाजपा के 16 प्रत्याशियों जीत घोषित हुई। 17 बढ़त बनाए हुए रहे। वहीं, सीपीआईएम की एक जीत व 10 बढ़त और टिपरा मोथा पार्टी के सात प्रत्याशी जीते और पांच ने बढ़त बना रखी है। कांग्रेस के खाते में अभी एक सीट गई है और दो पर बढ़त बनी हुई है।
गरीब प्रत्याशियों की सम्पत्ति
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में पेश किए गए शपथ पत्र के अनुसार सबसे गरीब प्रत्याशी माने जा रहे निर्दलीय हीरामुनी देबबर्मा के पास 700 रुपए, नागेंद्र चंद्र शील के पास 1200 रुपए और मृदुल कांति के पास 2000 रुपए की घोषित चल संपत्ति है। हीरामुनी देबबर्मा ने अपने शपथ पत्र में नकदी 200 रुपए और बैंक में 500 रुपए मिलाकर कुल 700 रुपए की सम्पत्ति दिखाई है।

गरीब प्रत्याशी हीरामुनी देबबर्मा, मंडई बाजार सीट
- महज 700 रुपए चल संपत्ति के मालिक हीरामुनी देबबर्मा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में मंडई बाजार सीट से भाग्य आजमाया।
- मंडई बाजार सीट पर हीरामुनी देबबर्मा के अलावा स्वप्ना देबबर्मा (टीएमपी), तरित देबबर्मा (बीजेपी), राधाचरण देबबर्मा (सीपीएम) भी प्रत्याशी रहे।
- मंडई बाजार सीट पर टीएमपी के स्वप्ना देबबर्मा को 26 हजार 995 वोट मिले। सीपीआईएम के राधाचरण 6806 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
- 6345 वोट पाकर भाजपा के तरित देबबर्मा तीसरे स्थान पर रहे और सबसे गरीब प्रत्याशी हिरामुनी को महज 431 वोट मिले, जो सबसे कम है।
Tipraland की मांग क्या है? जिसने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में राजा को बना दिया 'किंग मेकर'












Click it and Unblock the Notifications