मनोहर पर्रिकर ने मोदी को माना भगवान, कहा नमो का मतलब भगवान को नमस्कार

manohar parrikar
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के बड़े पक्षधर हैं। उनके प्रशंसकों में शामिल पार्रिकर ने नरेन्द्र मोदी की तुलना भगवान से कर दी और कहा कि नमो का मत वब होता है भगवान को नमस्कार करना।मनोहर पार्रिकर ने विपक्ष के इस कटाक्ष पर कि वह नमो जपने में व्यस्त हैं, उन्होंने विरोधियों को जबाव देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में नमो का मतलब होता है भगवान को नमस्कार।

पार्रिकर ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में कहा कि आपको जानने की जरूरत नहीं है। नमो का मतलब हिंदू धर्म में भगवान से होता है। दरअसल कांग्रेस विधायक एलेक्सो रेगिनाल्डो लारेंसो ने पार्रिकर पर टिप्पणी की थी कि मुख्यमंत्री सिर्फ नमो मंत्र का जाप करते रहते हैं। उनके इसी कटाक्ष का जवाब देते ये बात कही।

Did You Know:पर्रिकर न तो लालबत्ती का इस्तेमाल करते हैं और न वीवीआईपी सुरक्षा

गौरतलब है कि नमो का उपयोग मुख्यत: गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए किया जाता है। पार्रिकर ने कहा कि नमो का उपयोग भगवान कृष्ण को नमस्कार करने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि लेकिन इस लोकसभा चुनावों में हम कांग्रेस को अंतिम नमस्कार कर रहे हैं।

Did You Know: मनोहर पार्रिकर का जीवन बहुत सादगीपूर्ण है। वो न वीवीआईपी सुरक्षा लेते है और न लालबत्ती की गाड़ियों की लम्बी कतार। वह अक्सर आम इंसान की तरह ही सड़क से गुजरते मिल जाते हैं |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+