Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: अज्ञात लोगों ने बोला रावण के मंदिर पर हमला, मूर्तियां तोड़ीं

ग्रेटर नोएडा। मंगलवार शाम को ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के राधा कृष्ण मंदिर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोला दिया क्योंकि इस मंदिर में रावण की पूजा होती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला करने वालों के हाथ में भगवा झंडे थे, जिन्होंने मंदिर के अंदर घुस कर रावण की मूर्ति को तोड़ डाला। इन लोगों को रावण की पूजा से एतराज था।

इस बारे में मंदिर के प्रबंधन समिति के सदस्य आचार्य अशोक नंद महाराज ने मीडिया को बताया कि इस मंदिर में कई देवी देवताओं के साथ ही रावण को भी पूजा जाता है।

लेकिन मंगलवार शाम को कुछ अज्ञात लोग, जिनके हाथ में केसरिया झण्डे थे, बाइक और कारें लेकर मंदिर में घुस गए थे। उन्होंने रावण की मूर्ति के साथ-साथ मंदिर में लगे शीशे भी तोड़ डाले। उन लोगों ने जमकर मंदिर परिसर में उत्पात मचाया और मंदिर में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन भी छीन लिये।

इस अकस्मात हिंसक घटना से मंदिर और गांव के लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। फिलहाल पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश में जुट गई है।

रावण की पूजा

ऐसी मान्यता है कि बिसरख गांव में ही रावण का जन्म हुआ था। यहां के रहने वाले पुराने लोग उसे राक्षस नहीं मानते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनका बुरा वक्त शुरू हो जायेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+