हिंदी दिवस पर बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय एकता के लिए हिंदी है बेहद जरूरी
नई दिल्ली, सितंबर 14। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर बोलते हुए हिंदी भाषा को राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे मामलों में हिंदी का उपयोग बेहद जरूरी हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "कई बोलियों वाली हिंदी भाषा का भारत को एकता के सूत्र में बांधने में विशेष स्थान है। आज भी विश्व की अनेक भाषाओं में हिन्दी के शब्दों का प्रयोग हो रहा है। सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

धर्मेंद्र प्रधान ने हिंदी दिवस के मौके पर ट्वीट कर कहा कि आज हिंदी दिवस के मौके पर हम अपनी मातृभाषा के साथ हिंदी के उत्थान में भागीदार बनने का संकल्प लेते हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान का यह ट्वीट ऐसे समय आया है जब कई राज्य सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हिंदी भाषा को थोपे जाने का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि हिंदी भाषा के संदर्भ में हमारे संविधान निर्माताओं की स्पष्ट राय थी कि देश की एकता और अखंडता के लिए राष्ट्रीय अभ्यास में हिंदी का उपयोग नितांत आवश्यक है। हिंदी अपनी व्यापकता और उदारता के कारण हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की पूरक भी है। हिंदी पूरे देश की संपर्क भाषा बनकर पूरे देश को एक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकारी कामकाज में भारत संघ की राष्ट्रीय भाषा नीति का पालन करना हर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी का संवैधानिक कर्तव्य है। अपने ट्वीट के आखिर में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अनेकों भाषाओं-बोलियों को समेटे हिंदी भाषा का भारत को एकता के सूत्र में बांधने में विशेष स्थान रहा है। विश्व की अनेकों भाषाओं में भी आज हिन्दी शब्दों का उपयोग होने लगा है। हिन्दी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। आइए अपनी मातृभाषा के साथ हिन्दी के उत्थान में भागीदार बनने का संकल्प लें।












Click it and Unblock the Notifications