हिमेश रेशमिया ने लिव-इन पार्टनर सोनिया कपूर से की शादी, आज हो सकता है रिसेप्शन!

Recommended Video

    Himesh Reshammiya ties the knot with TV actress Sonia Kapoor; Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। इस वक्त बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है, बॉलीवुड की 'खूबसूरत' गर्ल सोनम कपूर की धूम-धड़ाका वाली शादी के बाद नेहा धूपिया की सीक्रेड वेडिंग की खबरें आईं, जिसे सुनकर सिनेमा प्रेमी हैरान ही रह गए, अभी वो कुछ समझ पाते की एक और शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। खबर है कि बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार-गायक और हीरो हिमेश रेशमिया ने अपनी लिव-इन-पार्टनर सोनिया कपूर से शादी कर ली है और आज वो मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन देने वाले हैं।

    हिमेश रेशमिया दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं!

    हिमेश रेशमिया दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं!

    वेबसाइट बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड सिंगर म्युजिक डायरेक्टर और एक्टर हिमेश रेशमिया दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं। हिमेश ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से आज शादी कर ली है। मेहंदी सेरेमनी दो दिन पहले हो चुकी है । मालूम हो कि इससे पहले वे 1995 में कोमल से शादी कर चुके हैं, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए थे।

    हमारा तलाक आपसी सहमति से हुआ है-हिमेश रेशमिया

    हमारा तलाक आपसी सहमति से हुआ है-हिमेश रेशमिया

    अपनी 22 साल की शादी टूटने पर हिमेश ने मीडिया में बयान दिया था कि हमारा तलाक आपसी सहमति से हुआ है और मैं और मेरी पत्नी एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं, बस कुछ ऐसे मुद्दे थे जिसकी वजह से हम साथ नहीं रह पा रहे थे लेकिन ऐसा कहा जा रहा था कि ये शादी के टूटने की वजह सोनिया कपूर हैं। हिमेश को पहली शादी से एक बेटा भी है।

    कौन है सोनिया कपूर?

    कौन है सोनिया कपूर?

    सोनिया कपूर एक टीवी अभिनेत्री हैं, वो कुसुम, कभी हां कभी ना, पर‍िवार, कैसा प्‍यार है ये, नीली आंखें, जय हनुमान, यस बॉस जैसे सीर‍ियल में काम कर चुकी हैं जबकि उन्‍हें ऑफ‍िसर, फरेब, कार्बन जैसी फ‍िल्‍मों में भी देखा गया था।

     लिव-इन-पार्टनर

    लिव-इन-पार्टनर

    कहा जा रहा है कि सोनिया और हिमेश का पिछले 10 साल से अफेयर चल रहा था और बीवी से अलग होने के बाद हिमेश उन्हीं के साथ लिवइन रिलेशन में रहने लगे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+