पहले शादी और अब हनीमून पर नेहा धूपिया ने सबको चौंकाया, लोग सोचते ही रह गए...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री-मॉडल नेहा धूपिया ने एक बार फिर से अपने चाहने वालों को झटका दिया है, जहां पहले उन्होंने गुरुवार को सीधे शादी की फोटो पोस्ट करके सबको बताया कि वो अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी की पत्नी बन चुकी हैं, वहीं शादी की ही रात वो अपने पिया अंगद समेत हनीमून के लिए अमेरिका निकल गईं। ऐसी खबर है कि नेहा-अंगद 4-5 दिन बाद भारत वापस आएंगे।

 अमेरिका के एक चैरिटी शो में भाग लेंगे नेहा-अंगद

अमेरिका के एक चैरिटी शो में भाग लेंगे नेहा-अंगद

ये दोनों कपल हनीमून इंज्वाय करने के साथ-साथ अमेरिका के एक चैरिटी शो में भी हिस्सा लेंगे। इंडिया वापस आने के बाद नेहा-अंगद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। वैसे कहा जा रहा है कि अपनी शादी को सीक्रेट रखने का आइडिया नेहा का था, जिसमें उनका भरपूर साथ दिया पति अंगद ने।

नेहा-अंगद ने की सीक्रेट वेडिंग

नेहा-अंगद ने की सीक्रेट वेडिंग

आपको बता दें कि गुरुवार को नेहा-अंगद ने अपनी सीक्रेट वेडिंग की खुशखबरी अपनी शादी की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर दी थी और एक-दूसरे को अपनी लाइफ में आने के लिए बधाई दी थी।

2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था नेहा ने

मालूम हो कि साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं

अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं

तो वहीं अंगद बेदी भी, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और रणजी भी खेल चुके हैं, क्रिकेट के बाद अंगद ने मॉडलिंग और फिर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'पिंक' में खलनायक का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+