हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच फंसी जिंदगी, ओडिशा में 1 लाख 20 हजार लोग विस्थापित, कई राज्यों में तबाही
नई दिल्ली, 22 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। राज्य में भारी बारिश के बीच भूस्खलन ने जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है। राज्य में सैकड़ों गांव तबाही की कगार पहर हैं। अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी हालात खराब हैं।

हिमाचल प्रदेश में 36 मौतें
हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों में कम से कम 36 लोगों की मौत हुई है। सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण अपने घरों से विस्थापित होने के बाद राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। पिछले तीन दिनों में उत्तरी और पूर्वी भारत में तीव्र मानसूनी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के ले तीन दिनों में हिमारे जाने की आशंका है। राज्य में शनिवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों से हुआ है। पिछमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश ने सैकड़ों गांवों को तबाह कर दिया। कई मिट्टी के घर बह गए और सड़कों घरों में पानी भर गया। वहीं कई पुल पुल नष्ट हो गए।

उत्तराखंड में फटा बादल, 13 लोग लापता
उत्तराखंड में शनिवार को बादल फटने की एक श्रृंखला में चार लोगों की मौत हो गई और 13 लापता हो गए क्योंकि नदियों ने किनारों को तोड़ दिया और कुछ घर बह गए। बचाव दल फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल रहे थे।

ओडिशा में 1 लाख 20 हजार लोग विस्थापित
ओडिशा में जारी मूसलाधार बारिश के बीच कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। ओडिशा में बाढ़ से लगभग 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं, बारिश से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई है, और सड़क के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। राज्य ने अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 120,000 लोगों को निकाला है।

झारखंड में 5 लोग नदी में बहे
झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को उफनती नलकारी नदी के पानी में पांच लोग बह गए। रामगढ़ जिले के एक अधिकारी माधवी मिश्रा ने कहा कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं।

बंगाल में नदियां उफान पर
बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव के कारण हुई भारी वर्षा और बाद में झारखंड से गलुडीह बैराज के माध्यम से बाढ़ का पानी छोड़े जाने के कारण उत्तरी ओडिशा में स्थित सभी नदियों में जल स्तर उफान पर है।

अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। राज्य में इस बीच भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता हुए पांच लोगों का रविवार को पता नहीं चल पाया।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications