हिमाचल: कुछ घंटों में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज (गुरुवार) शाम गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान जाहिर किया है। हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को भारी बारिश होने की चेतावनी के साथ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

Himachal Pradesh Rain thundershowers likely to occur in many districts

हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, मंजी, ऊना, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार रात से ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई है। बुधवार सुबह भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहा।

गुरुवार को फिर से बारिश का अलर्ट है। कांगड़ा में मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। 16 जुलाई तक पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान बारिश

हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में बारिश के जनजीवन प्रभावित है। सामान्य तौर पर होने वाली 264.3 मिमी बारिश के मुकाबले 1 जुलाई से लेकर अभी तक 133.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, राज्य में बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने वाली हैं। फिलहाल पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए एक ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) पूर्वोत्तर भारत की ओर चल रहा है, जो तलहटी की ओर बढ़ेगा और इस क्षेत्र में बारिश की रफ्तार को गति देगा। इस ट्रफ लाइन की गति में बदलाव के परिणामस्वरूप 15 और 16 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम को लेकर जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, मुख्य तौर पर उत्तराखंड के दक्षिणी जिले भारी से बहुत भारी बारिश से प्रभावित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+