'हिमाचल का सेवक...', CM सुक्खू से नाराजगी के बीच MLA विक्रमादित्य सिंह ने FB-इंस्टा से हटाया 'कांग्रेस' का नाम
Pratibha Singh vikramaditya singh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए संकट अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश में 6 बागी विधायकों की बर्खास्तगी के बाद भी सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार पर खतरा मंडरा रह है।
पार्टी के पर्यवेक्षकों द्वारा गुटों के बीच समझौता कराने के एक दिन बाद अब हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि, ''फील्ड पर मोदी और बीजेपी के सामने कांग्रेस कमजोर हो रही है।''

प्रतिभा सिंह ने भाजपा में जाने की कयासों के बीच स्वीकार किया है कि लोकसभा चुनाव के लिए फील्ड में कांग्रेस बीजेपी से कमजोर नजर आ रही है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा की तारीफ की। प्रतिभा सिंह ने उन बागी विधायकों का भी समर्थन किया, जिनके कारण संकट पैदा हुआ और विधानसभा से अयोग्यता का सामना करना पड़ा।
विक्रमादित्य सिंह ने fb और इंस्टा से हटाया 'कांग्रेस' का नाम
प्रतिभा सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी कांग्रेस से नाराजगी के बड़े संकेत दे दिए हैं। असल में विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की बायोग्राफी से 'कांग्रेस' की पहचान हटा दी है।
विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल बॉयो से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और विधायक को हटा दिया है। इसकी जगह उन्होंने 'हिमाचल का सेवक' लिख दिया है।
विक्रमादित्य सिंह के इस कदम और प्रतिभा सिंह के बयान के बाद सुगबुगाहट तेज हो गई है कि दूसरे खेमे में अब भी नाराजगी है, जो बार बार खुलकर सामने आ रही है।
क्या भाजपा में शामिल होंगे विक्रमादित्य सिंह?
फिलहाल विक्रमादित्य सिंह को लेकर अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार हो सकते हैं। फिलहाल वो दिल्ली में हैं।
विक्रमादित्य, जिन्होंने बुधवार को सुक्खू पर अपने पिता की विरासत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था, केंद्रीय पर्यवेक्षकों कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी से मुलाकात के बाद गुरुवार शाम को अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications