एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुरक्षा देगी हिमाचल प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही ये बात
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शुरू से ही आवाज उठा रही हैं। इस मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे भी किए। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाए। जिसपर शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना से कहा कि वह मुंबई ना आएं। इसके बाद कंगना ने मुंबई में अपनी सरक्षा को लेकर चिंता जताई। जिसके बाद कंगना के परिवार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से अभिनेत्री को सुरक्षा दिए जाने का अनुरोध किया। अब हिमाचल प्रदेश सरकार कंगना को सुरक्षा देने के लिए मान गई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसपर कहा है, 'कंगना रनौत के पिता ने लिखित में पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मैंने DGP को इस बारे में कहा है। उनका मुंबई जाने का कार्यक्रम 9 सितंबर का है, उसके बारे में भी हिमाचल प्रदेश की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से विचार चल रहा है।' मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना की बहन ने उन्हें 5 सितंबर को फोन किया था और इसके बाद कंगना के पिता ने भी औपचारिक रूप से लिखित में हिमाचल पुलिस से अपनी बेटी के लिए सुरक्षा की मांग की। हालांकि मुख्यमंत्री ने सुशांत मामले में कंगना के बयानों को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना द्वारा कंगना को धमकी दिए जाने वाली बात पर भी कुछ नहीं कहा।
Recommended Video


कंगना ने भी मांगी थी सुरक्षा
सुशांत मामले में ड्रग एंगल सामने आने पर कंगना ने कहा था कि वह एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए वह केंद्र सरकार से सुरक्षा चाहती हैं। उनका कहना है कि वह ना केवल अपने करियर बल्कि अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल रही हैं। इसलिए वह सीधे केंद्र सरकार या फिर हिमाचल प्रदेश की सरकार से ही सुरक्षा चाहती हैं। इसपर संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा। राउत ने लिखा, 'हम उनसे (कंगना) विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई ना आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।'

संजय राउत पर लगाया था आरोप
संजय राउत के इस बयान पर कंगना ने कहा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी के भित्ति चित्रों के बाद अब खुली धमकी, क्यों मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी महसूस हो रही है?' इसपर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कंगना मुंबई पुलिस को बेवजह निशाना बना रही हैं। जिस तरह से पीओके को लेकर उन्होंने तुलना की है। उसके बाद उनको मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई हक नहीं है। बाद में संजय राउत ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसका जवाब देते हुए कंगना ने एक वीडियो जारी किया।

कंगना ने वीडियो जारी कर दिया जवाब
वीडियो में कंगना ने कहा, संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है, मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आजादी है, मैं आजाद हूं । आपके लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि 9 सितंबर को जब मैं मुंबई आऊंगी तो मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मैं आ रही हूं, 9 सितंबर को जय हिंद ,जय महाराष्ट्र। कंगना ने कहा, संजय राउत जी आपने मुझे कहा कि मैं एक हरामखोर लड़की हूं, आप एक सरकारी मुलाजिम हैं, मंत्री हैं, आप जानते ही होंगे कि इस देश में हर घंटे, हर दिन कितनी लड़कियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है, शोषण किया जा रहा है, उनकी बॉडी काटकर उसपर एसिड डाला जा रहा है, आपको पता है कि इसका जिम्मेदार कौन है, इसका जिम्मेदार यह मानसिकता है जिसका भोडा प्रदर्शन आपने किया है। जब आमिर खान ने कहा कि मुझे देश में डर लगता है तो उन्हें किसी ने कुछ नहीं कहा, नसीरुद्दीन शाह ने कुछ कहा तो उन्हें किसी ने हरामखोर नहीं किया। संजय जी मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं, इस देश की मिट्टी के लिए, इसकी अस्मिता के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान दी है, हम भी देंगे।
घर पर ब्लैकमेलिंग का कंगना रनौत ने साझा किया वीडियो, पूछा- इसका सामना कैसे करूं?












Click it and Unblock the Notifications