घर पर ब्लैकमेलिंग का कंगना रनौत ने साझा किया वीडियो, पूछा- इसका सामना कैसे करूं?
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वह लगातार फिल्म इंडस्ट्री में परिवारवाद, ड्रग्स के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर बोल रही हैं। कंगना की महाराष्ट्र सरकार के साथ लगातार जुबानी जंग भी चालू है और वह सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आरोपों और हमलों का डटकर सामना कर रही हैं। लेकिन कंगना ने अपने पिता का एक वीडियो साझा करके लिखा है कि आप माफिया, से लड़ सकते हैं, सरकार को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन इस ब्लैकमेलिंग का सामना कैसे करेंगे।

साझा किया पिता का वीडियो
कंगना ने अपने पिता का एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में कंगना के पिता अमरदीप रनौत का वीडियो साझा किया है। अमरदीप अपनी बेटी की तारीफ कर रहे हैं, साथ ही वह कंगना को समझा रहे हैं कि वह किसी से पंगा ना लें। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी के लिए चिंतित हैं। इस वीडियो साझा करते हुए कंगना ने लिखा है कि आप माफिया से लड़ सकते हैं, ,आप सरकार को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन घर में होने वाली इस ब्लैकमेलिंग से कैसे निपटेंगे। आप में से कितने लोग मेरे घर के इस वीडियो से खुड़ को जोड़ सकते हैं।
Recommended Video

चर्चा में कंगना
बता दें कि कंगना रनौत जिस तरह से सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को सुशांत मामले में कटघरे में खड़ा कर रही हैं, उसके बाद से लगातार वह सुर्खियों में हैं। हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और उन्हें गाली तक डे डाली थी। मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने के बाद मुंबई में उनकी मुश्किलें बढ़ चुकी है। शनिवार को मुंबई में कंगना रनौत के इस विवादित बयान के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गया है। वहीं मुंबई में कंगना के पोस्टर पर चप्पलों से पिटाई की गई। कंगना के समर्थन में अब हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी आ गए हैं।

मिले सुरक्षा
अनिल बिज ने कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को "स्वतंत्र रूप से खुलासे करने की अनुमति दी जानी चाहिए" और उन्हें "पुलिस सुरक्षा दी जानी चाहिए"। बता दें ये टिप्पणी अनिल विज ने कंगना की मुंबई पुलिस पर विवादस्पद टिप्पणी के बाद मचे बवाल के बाद की। बता दें अभिनेत्री कंगना रनौत हरियाणा की रहने वाली हैं। यहीं कारण है कि हरियाणा के मंत्री विज ने कंगना की सुरक्षा की मांग की है।

कंगना को धमकी
इससे पहले कंगना रनौत को को शिवसेना विधायक संजय रनौत ने धमकी दी थी कि वह मुंबई ना आएं, इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं, मुंबई किसी के बाप की नहीं है। कंगना रनौत ने ट्वीट किया कि उन्हें 'फिल्म माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस का डर है। इसके बाद से शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच तीखी तकरार हुई।












Click it and Unblock the Notifications