Himachal Pradesh elections 2017: वीरभद्र सिंह की संपत्ति में आई है करोड़ो की कमी
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव से पहले जो शपथपत्र चुनाव आयोग में दिया है उसके अनुसार पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में काफी कमी आई है। वीरभद्र सिंह ने चुनाव आयोग को जो शपथपत्र दिया है उसके अनुसार उनकी संपत्ति में पिछले पांच वर्ष में 3.46 करोड़ रुपए की कमी आई है, यही नहीं इस शपथपत्र में उन्होंने कहा है कि उनपर 39 लाख रुपए का लोन भी है। शुक्रवार को जो शपथपत्र वीरभद्र सिंह ने दाखिल किया है उसमें उन्होंने अपनी चल व अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। वीरभद्र सिंह ने सोलन शहर के अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में अपना दम आजमाएंगे, हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर से चुनाव होना है।
वीरभद्र सिंह के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 7.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के पास कुल 2.51 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 2012 में वीरभद्र सिंह के पास कुल 8.26 रुपए की चल संपत्ति थी, जबकि उनकी पत्नी के पास 4.87 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार वीरभद्र सिंह की अचल संपत्ति 6.53 करोड़ रुपए है, जोकि 2012 में 18.78 लाख रुपए थी। उनकी पत्नी के पास 2012 में 30 लाख रुपए की अचल संपत्ति थी, जोकि 2012 में 14.31 करोड़ रुपए की की थी।

वीरभद्र सिंह ने अपने शपथपत्र में कहा है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है। वहीं प्रतिभा सिंह की संपत्ति इसलिए बढ़ी है क्योंकि उन्होंने अपनी खेती की जमीन का स्थानांतरण किया है, जिकी मार्केट में कीमत 12.08 करोड़ रुपए है। वीरभद्र सिंह के पास 5.50 लाख रुपए कैश है, जबकि उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपए कैश है, साथ ही उनके पास तीन लाख रुपए की ज्वेलरी है। प्रतिभा सिंह के पास कुल 47 लाख रुपए की ज्वेलरी है। वीरभद्र सिंह के बैंक खाते मे 5.58 करोड़ रुपए जमा है, उन्होंने 39 लाख रुपए का लोन ले रखा है, उनकी पत्नी व उनके पास 1-1 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस भी है। मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई की जांच चल रही है, उनके खिलाफ सेक्शन 13(1), सेक्शन 13(1), के तहत मामला चल रहा है।
इसे भी पढ़ें- बोफोर्स घोटाले की फिर से जांच करने के लिए सीबीआई ने केंद्र सरकार से मांगी इजाजत












Click it and Unblock the Notifications