हिमाचल में बाढ़ जैसे हालात, कुल्लू में ब्रह्मगंगा नदी के दो पुल बहे

कुल्लू: मॉनसून की दस्तक के साथ ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से कई जगह बाढ़ सी स्थिति पैदा हो गई है। देश की राजधानी और आसपास के राज्यों में बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण घाटी की ब्रह्मगंगा नदी और ग्राहण नाले में बाढ़ के कारण ब्रह्मगंगा नदी पर बने दो पुल बह गए हैं। इन दोनों पुल के बह जाने के कारण सरकारी और निजी संपति को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

Himachal Pradesh: Bridge over Brahmganga rivulet washed away in heavy rain in kullu

जबकि, पार्वती नदी में बाढ़ के कारण भी दो पुल बह जाने से पहाड़ी के कई गांवों का संपर्क कट गया है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। जबकि लगातार बारिश के कारण इस इलाके के लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।

बता दें कि गुरुवार को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ घंटों की बारिश ने शहर में ऐसा हाहाकार मचाया है कि सड़कें गड्ढों में तब्दील होने लगी हैं। वहीं, गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में बारिश से सड़क टूटने से अंदर धंस गई, जिसके बाद सड़क से लगी सोसायटी में घरों को खाली करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: बारिश से गाजियाबाद के वसुंधरा में धंसी सड़क, रोड के बीचोंबीच बना झरना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+