हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी, दिल्ली में बाढ़ का खतरा
दिल्ली में बाढ़ का खतरा, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी
नई दिल्ली। दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले 72 घंटे में बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनीकुमड बैराज से एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज से छोड़ गया 44 हजार 38 करोड़ लीटर पानी अगले 72 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे राजधानी में बहुत सी जगहों पर बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है।

हथनीकुमड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर से यमुना के आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लंबा जाम है। कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। गाजियाबाद से वसुंधरा में वार्तालोक सोसायटी के पास सड़क धंस जाने के बाद कुछ इमारतों से लोगों को मकान खाली करने को कहा गया है। एनडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications