हिमाचल प्रदेश: फेविकोल फैक्टरी में ब्लास्ट के बाद गैस लीक, 1 की मौत, 7 गंभीर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन से एक बुरी खबर आ रही है। यहां एक फेविकॉल की फैक्टरी में धमाका होने से 1 शख्स की मौत और 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में से 6 को सरकार ने पीजीआई चंढ़ीगढ़ भेज दिया है। वहीं एक मजदूर का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बता दें यह घटना उस समय घटी है जब लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्री बंद थी।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के थाना में पीडी लाइट नामक फेविकोल फैक्टरी है। यहां बुधवार रात को ब्लास्ट होने के बाद कैमिकल टैंक से जहरीली गैस लीक हो गई। गैस फैलने के बाद फैक्टरी के पास रहने वाले एक प्रवासी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर हैं। जांच अधिकारी ईश्वर ने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट होने के बाद गैस लीक से 8 प्रवासी चपेट में आए हैं।
इसमें शख्स की मौत हुई है, जबकि 6 को पीजीआई चंडीगढ़ किया गया। एक व्यक्ति का बद्दी के सिविल अस्पताल में चल रहा है। आज नालागढ़ के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications