हिमाचल प्रदेश: तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रक में घुसी, 3 की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई हैं। कुल्लू के रायसिन में यह घटना हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तेज चलती हुई कार ने सड़क पर खड़े एक ट्रक को पीछे टक्कर मार दी, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबिन शुरू कर दी है।

कुल्लू के रायसिन क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जो पिछले तीन दिन में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले पिछले रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, चंबा-पठानकोट मार्ग पर रजौली के पास रविवार दोपहर बाद कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहे थे, तभी रजौली के पास कार अनियंत्रित होकर चनेड़ खड्ड में जा गिरी।
बता दें कि बुधवार को ही हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कुल्लू-लाग घाटी मार्ग पर दो वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से दो लोग जख्मी हो गए थे तथा दो लोगों को बचा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications