बनने जा रहा नया 6 लेन हाईवे, यूपी-दिल्‍ली और हरियाणा वालों को फायदा, जानें सारी डिटेल

भारतमाला परियोजना के तहत इस 50 किलोमीटर लंबे नए 6 लेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यूपी, दिल्‍ली और हरियाणा के लोगों को राहत मिलेगी।

6 lane highway

बीते 9 सालों में भारत का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतरीन हुआ है। नए-नए एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा है। ऐसे में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच नए 6 लेन हाईवे को तैयार किया जा रहा है, जिसकी फोटो केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए दिल्‍ली-एनसीआर को जोड़ने वाले इस प्रोजेक्‍ट की जानकारी साझा की है।

दरअसल, नए बनने जा रहे इस 6 लेन हाईवे से 3 राज्‍यों के लोगों को फायदा होगा। इस हाइवे से गाड़ी का तेल और समय दोनों की बचत होगी। इस हाईवे का निर्माण कुंडली-मानेसर-पलवल एक्‍सप्रेस-वे (KMP Expressway) के पास किया जा रहा है, इस प्रोजक्टर में टोटल 2,627 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इस नए 6 लेन हाईवे के बनने से उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली और हरियाणा का बहुत फायदा होगा। दिल्‍ली, फरीदाबाद, नोएडा, पलवल और बल्‍लभगढ़ आने-जाने में बहुत सहूलियत होगी और टाइम भी बचेगा।

नितिन गडकरी ने ट्विटर पर इस प्रोजक्ट से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "यह राजमार्ग दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच ट्रैफिक फ्लो के लिए एक प्राइमरी रोड के तौर में काम करेगा और नोएडा-गाजियाबाद के साथ उत्तर/पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।"

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतमाला प्रोजक्ट के तहत इस 50 किलोमीटर लंबे 6 लेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है, जो कि नेशनल हाईवे 148 के केएमपी जंक्‍शन के पास जैतपुर-पुस्‍ता रोड से शुरू हो रहा है। नया हाईवे प्रमुख हाईवे जैसे डायरेक्ट नोएडा-दिल्ली फ्लाईवेज, दिल्ली-मेरठ, कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी), एनएच-2 (दिल्ली-आगरा), दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली एरिया में इस खंड में चार स्थानों पर एक क्रॉस-एलिवेटेड मेट्रो रेलवे लाइन होगी। इसके अलावा सौंदर्य और पर्यावरण के लिए सभी पियरों के लिए एक वर्टिकल गार्डन की योजना बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+