मुंबई में नरेंद्र मोदी के महागर्जना भाषण के मुख्य अंश
मुंबई। नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई के एमआरडीए मैदान से देश को संबोधित किया और एक स्वर में कांग्रेस के खिलाफ आवाज को बुलंद किया। उन्होंने उनके भाषण की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी के लिये वोट नहीं मांगे, बल्कि भारत देश के लिये वोट मांगे। नरेंद्र मोदी ने जनता को 'वोट फॉर इंडिया' का मंत्र दिया। प्रस्तुत है मोदी के भाषण के मुख्य अंश-
- अगर दिल्ली की सरकार सरदार सरोवर बांध पर गेट लगाने की परमीशन दे दें, तो महाराष्ट्र को मु्फ्त में 400 करोड़ रुपए की बिजली हर साल मिल सकती है।
- हम गुजरात वालों के लिये मुंबई एक दूसरा घर है। मुझे लगता है कि मुंबई गुजराती भाषा का मायका है।
- आज महाराष्ट्र बड़ा भाई और गुजरात छोटा भाई।
- हमारी समस्याओं का कारण कम प्राकृतिक संपदा नहीं, बल्कि कांग्रेस शासित सरकारें सबसे बड़ी समस्या हैं।
- कांग्रेस ने लोगों को लड़ाने का काम किया। गांव से गांव को, शहर से शहर को लड़ाया। नदियों के लिये लड़ाया, पानी के लिये लड़ाया।
- कांग्रेस सरकार ने तीन साल पहले ऐसे 90 जिले छांटे, जहां मुसलमान ज्यादा हैं। लेकिन पिछले तीन साल में एक पैसा नहीं खर्च किया।
- माइनॉरिटी के लिये क्या खर्च हुआ। इसका जवाब हम नहीं खुद सरकार ने संसद में जवाब दिया कि उसमें एक पैसा नहीं खर्च हुआ।
- पूरा विश्व स्किल डेवलपमेंट पर जोर दे रहा है, लेकिन हमारा देश इस क्षेत्र में कमेटियां बनती हैं, लेकिन तीन-तीन साल तक कमेटियों की मीटिंग तक नहीं होती।
- दिल्ली की सरकार आईएनएस विक्रांत के टुकड़े टुकड़े करके बांटने की तैयारी कर रहे हैं, हम गुजरात के लोग देश भर से लोहा इकठ्ठा कर सरदार की मूर्ति बना रहे हैं।
- महाराष्ट्र की सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री की शताब्दी मनाने के लिये कोई प्रयास किये होते, तो दिशा कुछ और होती। क्या देश में फिल्म यूनिवर्सिटी नहीं होनी चाहिये।
- कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकारा करना होगा। आजादी के दौरान हमने अंग्रेजों भारत छोड़ो कहा था यानी अंग्रेजों क्विट इंडिया और अब 'कांग्रेस क्विट इंडिया' का नारा लगाइये।
- मोदी ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति में डूबी हुई है। वह फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कांग्रेस ने उनसे काफी कुछ सीख हासिल की। उसने भाषा को भाषा से लड़ाया, प्रांत को प्रांत से लड़ाया और नदियों के पानी के लिए राज्यों को लड़ाया।
भाषण के अंत में नरेंद्र मोदी ने मंत्र दिया वोट फॉर इंडिया का-

मोदी का नया मंत्र
वंशवाद से मुक्ति के लिये वोट फॉर इंडिया
भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिये वोट फॉर इंडिया

वोट फॉर इंडिया
महंगाई से से मुक्ति के लिये वोट फॉर इंडिया
भाई भतीजावाद से मुक्ति के लिये वोट फॉर इंडिया
कुशासन से मुक्ति के लिये वोट फॉर इंडिया
भारत की एकता के लिये वोट फॉर इंडिया

वोट फॉर इंडिया
एक बार सव्च्छ भारत के लिये वोट फॉर इंडिया
सुराज की राजनीति के लिये वोट फॉर इंडिया
सुशासन की राजनीति के लिये वोट फॉर इंडिया

विकास की राजनीति
विकास की राजनीति के लिये वोट फॉर इंडिया
देश की रक्षा के लिये वोट फॉर इंडिया
जनजन की सुरक्षा के लिये वोट फॉर इंडिया

युवाओं को रोजगार
दरिद्र की भलाई के लिये वोट फॉर इंडिया
शिक्षा में सुधार के लिये वोट फॉर इंडिया
युवाओं को रोजगार के लिये वोट फॉर इंडिया

महिलाआं के सम्मान
महिलाआं के सम्मान के लिये वोट फॉर इंडिया
शक्तिशाली भारत के लिये वोट फॉर इंडिया

रहने को मकान
रहने को मकान के लिये वोट फॉर इंडिया
खाने को अन्न के लिये वोट फॉर इंडिया
बीमार की दवाई के लिये वोट फॉर इंडिया

किसान
किसान की खुशी के लिये वोट फॉर इंडिया
भारत माता की जय : नरेंद्र मोदी












Click it and Unblock the Notifications