पीएम मोदी ने कोरोना पर की हाईलेवल मीटिंग, टीकाकरण की गति बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली, 10 सितंबर: कोरोना महामारी को लेकर चुनौतियां पहले जैसे ही बनी हैं। बहुत से विशेषज्ञों ने त्योहारी सीजन के बाद तीसरी लहर के आने की आशंका जताई है। साथ ही केंद्र सरकार से वैक्सीनेशन की गति और तेज करने की अपील की। इन सब बिंदुओं को देखते हुए केंद्र की ओर से शुक्रवार को एक हाईलेवल बैठक बुलाई गई। जिसमें स्वास्थ्य, गृह मंत्रालय और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। साथ ही पीएम मोदी ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

Modi

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी को अधिकारियों ने देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया। इसके अलावा आने वाले दिनों की तैयारियों से भी पीएम को अवगत करवाया गया। वहीं पीएम ने देश में वैक्सीनेशन की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। साथ ही उसे तेज रफ्तार से जारी रखने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक सितंबर में कई त्योहार पड़ेंगे, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि गृह मंत्रालय राज्यों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकता है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना की स्थिति पर PM Modi ने ली High Level Meeting | वनइंडिया हिंदी

    देश में कितने मामले?
    शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,973 केस सामने आए हैं। साथ ही 37,681 लोग ठीक हुए, जबकि 260 मरीजों ने जान गंवाई। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,31,74,954 हो गई है। जिसमें से 3,23,42,299 रिकवर हुए और 4,42,009 की मौत हुई। वहीं वैक्सीनेशन आंकड़े की बात की जाए तो वो 72,37,84,586 (72.37 करोड़) है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+