इन हीरोइनों ने सरेआम कुबूला, कच्ची उम्र में हुई थी जबरदस्ती

बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें हैं, जिनको कम उम्र में ही यौन शोषण का शिकार होना पड़ा था।

मुंबई। सोनम कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ बचपन में हुए एक वाकये का जिक्र किया है, जो उनके लिए किसी कयामत से कम नहीं था। ये पहला मौका नहीं जब किसी हीरोइन ने अपने साथ इस तरह की घटना के बारे में बताया है।

soanm

'वह सब बहुत तकलीफ पहुंचाने वाला था'

'वह सब बहुत तकलीफ पहुंचाने वाला था'

सोनम कपूर ने एक कार्यक्रम में कहा कि जब वह छोटी थीं, उन्हें भी यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। राजीव मसंद के शो में विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और राधिका आप्टे के साथ इंटरव्यू देते हुए सोनम ने ये कहा।

सोनम कपूर ने कहा कि मैं जानती हूं कि जब मैं छोटी थी, मेरा यौन शोषण किया गया था। बचपन में किसी को निशाना बनाना आसान होता है। उन्होंने कहा कि वह सब बहुत तकलीफ पहुंचाने वाला था।

कंगना को देखना पड़ा था बुरा समय

कंगना को देखना पड़ा था बुरा समय

करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। कंगना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने अपने साथ हुए धोखों को स्वीकारा है।

कंगना ने कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनका बेहद फायदा उठाया। कंगना का इंडस्ट्री के एक शख्स ने दोस्त बनकर शोषण किया।

मैं इस बात को लिए बचपन से घुट रही हूं

मैं इस बात को लिए बचपन से घुट रही हूं

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने कुछ दिनों पहले में कहा था कि कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था।

काल्कि ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये बताना चा‍हिए की नहीं लेकिन ये एक ऐसा कड़वा सच है, जिसके साथ मैं बचपन से जी रही हूं। काल्कि ये बताते हुए भावुक हो गईं थीं।

 मैडोना से हुआ था रेप

मैडोना से हुआ था रेप

यौन शौषण का शिकार सिर्फ बॉलीवुड की हीरोइनें ही नहीं हुई हैं। इसमें हॉलीवुड का मशहूर चेहरा मैडोना भी शामिल हैं। मैडोना अपने साथ रेप की बात कुबूल चुकी हैं।

पॉप स्‍टार मैडोना का एक अंजान शख्‍स ने बिल्डिंग की छत पर बंदूक की नोक पर रेप किया था। यह उनके साथ करियर के शुरुआती दिनों में हुआ। मैडोना को इस घटना ने तोड़कर रख दिया था।

सलमान की पूर्व प्रेमिका का अपने ही घर में ही हुआ शोषण

सलमान की पूर्व प्रेमिका का अपने ही घर में ही हुआ शोषण

सोमी अली की पहचान सलमान खान की पूर्व प्रेमिका की ही ज्यादा रही है। हालांकि वो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

पाकिस्तान की सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज पांच साल की उम्र में वो यौन शौषण का शिकार हुईं। उनका शोषण उनके करीबी ने ही किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+