'दंगों का हीरो' कभी परिवर्तन नहीं समझ सकता है: टीएससी

'Hero of riots' can't understand the change: TMC
कोलकाता। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की कल कोलकाता रैली के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्‍याण बनर्जी ने ट्वीट किया कि 'दंगों का हीरो' कभी नहीं समझ सकता है कि ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल में क्‍या परिवर्तन किये हैं? गौर हो कि कल मोदी ने रैली में अपने भाषण के दौरान कहा था कि 34 साल तक वामपंथियों के शासन से परेशान होकर जनता ने ममता बनर्जी को चुना, जिसके बाद वह उनसे परिवर्तन की उम्‍मीद कर रहे हैं।

मोदी ने जनता से अपील की थी कि आप लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में सभी सीटें जिताकर केंद्र में हमारी सरकार बनाने में मदद करें, यहां आपके लिए काम करने के लिए ममता बनर्जी हैं, मैं केंद्र में रहूंगा और हम सबसे ऊपर आपके प्रणव दा (प्रणव मुखर्जी) तो हैं ही। मोदी ने बंगाल के लोगों को याद दिलाया कि किस तरह 1984 और 2004 में सबसे सीनियर होने के बावजूद प्रणव मुखर्जी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। यहां तक कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें तो प्रणव को मंत्रिमंडल में भी लेने से इनकार कर दिया गया। मोदी ने जनता से अपील की, कि इस बार लोकसभा चुनाव में वोट करते समय आप सभी इन बातों का ख्‍याल रखें।

मोदी ने बंगाल में 34 साल तक रहे वामपंथियों के शासन की भी घोर निंदा की और कहा कि सांप्रदायिकता का विरोध करने वाले इन लोगों ने बंगाल को गरीब बना दिया। मोदी अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी पर नरम रहे और वामपंथियों पर जमकर हमला बोला। गौर हो कि तीसरे मोर्चे की संभावना होने पर टीएमसी इस मोर्चे में नहीं शामिल होगी क्‍योंकि इसमें वामपंथ भी हैं।

यह भी उम्‍मीद की जा रही है कि चुनाव बाद ममता बनर्जी भाजपा के साथ आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+