हीरो मोटोकॉर्प ने पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
हीरो मोटोकॉर्प ने पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने पूर्व वायु सेनाध्यक्ष बी एस धनोआ को कंपनी के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को कहा कि उसने कंपनी के बोर्ड में एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) बीएस धनोआ को एक गैर-कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। बी एस धनोआ एक जनवरी 2017 से 30 सितंबर 2019 तक वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यरत रहे।

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने इनके अलावा संजय भान को वैश्विक कारोबार में तेजी से विस्तार और समेकन करने के लिए ग्लोबल बिजनेस के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। संजय भान इससे पहले तीन दशकों से अधिक से कंपनी में बिक्री, बिक्री बाद सेवा, विपणन और कलपुर्जा कारोबार क्षेत्रों में काम कर चुके हैं इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें ये महत्वपूर्व जिम्मेदारी दी है। टू-व्हीलर प्रमुख ने कहा कि इन्होंने 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी नए प्रमुखों की नियुक्ति करके और युवा प्रतिभाओं को उभारकर संयंत्र संचालन में नेतृत्व टीमों को मजबूत किया है।
कंपनी ने इसके अलावा कुछ अन्य बदलाव भी किए हैं। कंपनी के रणनीति, वैश्विक कारोबार और इमर्जिंग मोबिलिटी कारोबार इकाई (ईएमबीयू) के पूर्व प्रमुख रजत भार्गव को चेयरमैन तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में नया पद सृजित किया है ये पद चीफ ऑफ स्टाफ हैं उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मालो ली मैसन को रणनीति प्रमुख नियुक्त किया गया है। अभी वह वैश्विक उत्पाद योजना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications