Aarey Forest: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इन तमाम विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। इस मसले पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। जब उनसे इस मसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं आरे पर कोई सवाल नहीं ले रहा हूं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर अपना फैसला दिया है।

prakash javadekar

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार की ऐसी नीति है कि अगर एक पेड़ काटा जाता है तो आपको पांच पेड़ों को लगाना पड़ता है और उनका तबतक खयाल रखना पड़ता है जबतक कि वह बड़े नहीं हो जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि साथ ही कहा कि पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले सभी प्रदर्शनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 21 अक्टूबर को होगी, तब तक यथास्थिति बनाए रखे जाने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि आरे में करीब 2,700 पेड़ों की कटाई से पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के रूट के लिए भी हजारों पेड़ काटे गए थे, तब रोक नहीं लग पाई थी। अभी भी महाराष्ट्र-गुजरात दोनों राज्यों में हजारों पेड़ों की बलि चढ़ेगी। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) का कहना है कि वे करीब 25 हजार पेड़ों को ट्रांसप्लांट करेंगे। जबकि, बुलेट ट्रेन के रूट पर आने वाले कम से कम 60 हजार पेड़ों को हटाया जाना है। इन पेड़ों की कटाई का पुरजोर विरोध नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+