भाजपा सांसद-विधायक के बीच मारपीट पर अखिलेश यादव ने यूं कसा तंज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस तरह से भाजपा के सांसद और विधायक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है उसे लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री यह कहते हैं कि घर में घुसकर मारूंगा और मुख्यमंत्री उनसे एक कदम आगे जाकर कहते हैं कि ठोको, जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं जो लोकतंत्र में नहीं होना चाहिए तो फिर ऐसा ही होगा।

akhilesh

इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रदेश में गठबंधन को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हम अभी भारतीय जनता पार्टी से बहुत पीछे हैं, भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में 40 दलों के साथ गठबंधन है, हमारे साथ तो अभी 2-3 ही दल हैं। अभी तो हमारे पास बहुत गुंजाइश है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन में दो सीटों के साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी के पास दो सीटें हैं और वह सपा-बसपा के गठबंधन में पूरी तरह से शामिल है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस गठबंधन में 17 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन वह 15 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो सकती है। हालांकि अभी तक गठबंधन को लेकर अंदरखाने में चल रही बातचीत सामने नहीं आ सकी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में भाजपा सांसद और विधायक बैठक के दौरान आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश त्रिपाठी के बीच बहस हो गई। जिसके बाद सांसद शरद त्रिपाठी ने बैठक में सबके सामने विधायक को जूते से पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद विधायक ने भी आव देखा ना ताव और सांसद को तमाचे जड़ दिए। दोनों के बीच यह पूरा विवाद सिलापट में नाम नहीं होने की वजह से हुआ था। मारपीट के बीद लोगों ने वाहां बीचबचाव करने की कोशिश, हालांकि अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+