नये वर्ष पर पीएम मोदी की सौगात, नौकरी में नहीं होगा साक्षात्कार
नोएडा। प्रधानमंतरी नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा में 14 लेन का दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेस वे देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। नोएडा के शाप से बचने के लिए पीएम मोदी ने लिए Astro Tips

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरठ के दिल्ली से जुड़ने के बाद मेरठ के विकास की रफ्तार दिल्ली से तेज होगी। इसके साथ ही पीएम ने युवाओं को विशेष सौगात देते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार की तीसरे और चौथे श्रेणी की नौकरियो में साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म होगी।
पीएम ने अन्य राज्य सरकारों से भी इस बात का आह्वाहन किया कि वह भी राज्यों में तीसरे और चौथे श्रेणी के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को खत्म करें।
पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश
- मेरा आग्रह है आप 2016 में संसद में रुकावट नहीं डालेंगे।
- लोकसभा में बोलने का मौका नहीं मिल रहा है लेकिन मैं जनसभा में बोलुंगा।
- जिनको जनता ने ठुकरा दिया है वो संसद को चलने नहीं देते।
- मैं देश के सभी मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह अपने राज्यों में तीसरे और चौथे श्रेणी में नौकरी के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कीजिए।
- अगर गरीब के बेटे का नौकरी का हक है तो उसे घर में नौकरी का पत्र मिलेगा।
- इंटरव्यू का मतलब होता है किसी बड़े आदमी का खूंटा पकड़कर नौकरी पाना।
- तीसरे और चौथे श्रेणी में सरकारी नौकरी में एक जनवरी से साक्षात्कार खत्म हो जाएगा।
- वीकेंड टूरिज्म नया व्यवसाय इस योजना के बाद शुरु होगा।
- मेरठ दिल्ली से भी तेज गति से आगे बढ़ेगा, देहरादून की गति भी बढ़ेगी
- मेरठ से दिल्ली की दूरी 40 मिनट में तय होगी
- दिल्ली से मेरठ का यह एक्सप्रेस हाईवे प्रदूषण से मुक्ति का मार्ग दिखा रहा है।
- मेरठ से गुलामी से मुक्ति का मार्ग दिखाया था।
- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ को विशेष रुप से याद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications