Share Market: अडानी ग्रुप की जांच के लिए SC ने किया एक्सपर्ट कमेटी का गठन, शेयर बाजार में डूबे 1 लाख करोड़

अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच के लिए एक्सपर्ट पैनल के गठन का आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है। जिसके बाद बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली।

Adani group

Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। हालांकि शुरुआत के कुछ घंटों में बाजार में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली लेकिन जिस तरह से अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का सुप्रीम कोर्ट ने गठन किया उसके बाद बाजार में गिरावट कुछ अधिक देखने को मिला। बाजार आज 59287 अंक पर खुला था। लेकिन 501 अंकों की गिरावट के साथ 58909.35 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी आज 17300 अंक पर बंद हुआ। आज बाजार में काफी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। रिएलिटी और यूटिलिटी के शेयर में कुछ तेजी जरूर देखने को मिली। आज बाजार में तकरीबन 96 हजार करोड़ रुपए निवेशकों के डूब गए।

तकरीबन 1 लाख करोड़ डूबे
बीएससी में कुल लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो 96 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ। निवेशकों के पोर्टफोलियों में आज अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। अगर तेजी वाले शेयर की बात करें पॉवर ग्रिड के शेयर्स में काफी उछाल देखने को मिला। इसमे तकरीबन 0.62 फीसदी का उछाल देखने को मिला। सनफार्मा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टूब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर के दाम में 0.11 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

अडानी ग्रुप के शेयर्स का हाल
हालांकि अडानी ग्रुप के शेयर में आज बढ़ देखने को मिली है। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 1.52 फीसदी का उछाल देखने को मिला और शेयर 1588 अंक पर बंद हुआ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अडानी ग्रुप के शेयर पर कोई असर देखे को नहीं मिला। बाकी के अडानी ग्रुप के शेयर की बात करें तो तकरीबन हर शेयर में 1.5 फीसदी से लेकर 5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला।

पूरे बाजार का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। मारुति सुजुकी के शेयर में 2.73 फीसदी की गिरावट हुई। वहीं एक्सिस बैंक, टीसीएस, नेस्ले, इंफोसिस के शेयर में भी 1.62 से 2.46 फीसदी की गिरावट हुई। कुल 1877 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। जबकि 1581 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। 142 शेयर ऐसे थे जिसमे किसी भी तरह का कोई अंतर नहीं देखने को मिला और ये सभी शेयर फ्लैट बंद हुए।

क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने आज अडानी ग्रुप के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एक्सपर्ट कमेटी के गठन करने का आदेश दिया। इस एक्सपर्ट कमेटी में कुल 6 सदस्य शामिल हैं। कमेटी से दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। साथ ही सेबी को निर्देश दिया गया है कि अडानी ग्रुप की कंपनियों से जुड़ी जो भी जानकारी कमेटी मांगे उसे मुहैया कराया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+