मनीष सिसोदिया को नोटिस देना महंगा पड़ा अधिकारी को
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की हकीकत से अब लोगों का सामना होना शुरु हो गया है। पार्टी ने अब उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करनी शुरु कर दी है जिन्होंने आप नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की थी या उनके काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पीडब्ल्युडी के उस अधिकारी को हटा दिया है जिसने मनीष सिसोदिया को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। यही नहीं दिल्ली सचिवालय की लाइब्रेरी की उस लाइब्रेरियन को भी हटा दिया है जिसने आप कार्यकर्ताओं को किताबें जारी नहीं की थी।
जब महिला के साथ सोते हुए पकड़े गये कुमार विश्वास
सूत्रों की मानें तो पीडब्ल्यूडी के एक डेप्युटी सेक्रेटरी को उनके पद से ना सिर्फ हटाया गया बल्कि उन्हें अभी कोई नयी जिम्मेदारी तक नहीं सौंपी गयी है। इस अधिकारी ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को मयूर विहार फेज 2 में उन्हें दिए गए सरकार फ्लैटों (46 ए और 49 ए) को खाली करने का नोटिस जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications