'ये ना कहें कि समय नहीं है', वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी को मथुरा जीतने के लिए दी बड़ी सीख

Hema Malini (Mathura Seat): भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा उम्मीदवार अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा सीट से तीसरी बार जीतने के लिए आर्शीवाद लेने वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंची थीं। 'प्रेमानंद जी' के नाम से मशहूर गोविंद शरण जी ने हेमा मालिनी को इस बार मथुरा से बड़ी जीत का मंत्र दिया है।

Hema Malini meet premanand maharaj ji

प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो उनके आश्रम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेमानंद महाराज हेमा मालिनी को कहते हैं कि आपको इस क्षेत्र के लोगों से थोड़ा ज्यादा मिलना-जुलना चाहिए और लोगों की परेशानी समझनी चाहिए, तभी आप लोगों से ज्यादा जुड़ेंगी। उन्होंने हेमा से ये भी कहा कि आपको समय का बहाना नहीं बनाना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को दिया बड़ी जीत का मंत्र

प्रेमानंद महाराज हेमा मालिनी से कहते हैं, ''आप प्रभु की आश्रित हैं, भगवान में श्रद्धा भी रखती हैं, आपने तिलक भी लगाए हैं, आपका संतों से सानिध्य तो रहता ही है, तो जिसको हरि को थोड़ा भी अनुराग है, उसको लौकिक विजय तो क्या, पारलौकिक विजय भी मिल जाएगी। वैसे आप 10 वर्षों से तो विजयी रही हैं...आगे भी जीत मिलेगी।'' इस पर हेमा मालिनी कहती हैं, ''इस बार और अच्छा करना है।''

प्रेमानंद महाराज हेमा मालिनी से बोले- 'ये मत कहिए कि, समय नहीं मिल रहा है...'

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं, ''आप (हेमा) आगे बढ़िए और आप थोड़ा हमारे समाज से प्रियता और बढ़ाइए। क्षेत्र के सभाओं में सुरक्षापूर्वक जाइए, जहां हमारे जनसधारण भी आप तक पहुंच पाए और आपको अपना माने।''

जिसपर हेमा कहती है, ''जब घर में लोग आते हैं, मैं मिलती हूं। जहां-जहां मुझे बुलाया जाता है, वहां मैं जाती भी हूं...। हां लेकिन काम की वजह से कभी समय नहीं मिल पाता तो नहीं जा पाती हूं।''

प्रेमानंद महाराज फिर कहते हैं, ''पर आपको समय देना पड़ेगा...क्योंकि उन्ही से विजय मिलती है। ऐसे क्षेत्र-क्षेत्र के मुखिया को, और बड़े-बड़े क्षेत्र में आप 10 मिनट भी समय दे देंगी तो बहुत बड़ी प्रियता आप बटोर लेंगी। तो मुझे लगता है कि आप ये ना कहें कि आपके पास समय नहीं है। थोड़ा समय निकालिए।'' जिसपर हेमा कहती हैं, 'मेरी पूरी कोशिश है...बस आप आर्शीवाद दीजिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+