अगले कुछ घंटों में यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में बरसे मेघ

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने आफत पैदा कर दी है, असम में बाढ़ ने लोगों को परेशान किया हुआ है तो वहीं बिहार, गुजरात, एमपी के कई जिले बारिश की वजह से जलमग्न हैं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि अगले कुछ घंटों में खुर्जा , बुलंदशहर, जहांगीराबाद , ग्रेटर नोएडा, गुलावठी स्याना और नरौरा में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं शुक्रवार को दिल्ली में जमकर बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी की तपन से राहत मिली है।

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

आईएमडी ने कहा कि आज और कल यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभव है, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, कोंकण गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, एमपी, झारखंड. ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों, अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की आशंका है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज भी असम समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिन असम,मेघालय, सिक्किम और मिजोरम में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

बिना जरूरत घर से बाहर ना निकले लोग

विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में अलग-अलग स्थानों पर काफी बारिश हो सकती है, इस दौरान लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया गया है।

नॉर्थ-साउथ कोंकण में भी भारी बारिश का अलर्ट

नॉर्थ-साउथ कोंकण में भी भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने कहा है कि आज नॉर्थ कोंकण, साउथ कोंकण में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। साउथ-सेंट्रल महाराष्ट्र, पूर्वी-पश्चिमी विदर्भ में भी लगातार बारिश की आशंका है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+