Weather Updates: केरल के 6 जिलों में Orange Alert, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

तिरुवनंतपुरम, 15 नवंबर। दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। केरल में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। हालांकि आज थोड़ी बारिश की गति में कमी आई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

यहां जारी हुआ Orange Alert

यहां जारी हुआ Orange Alert

  • एर्नाकुलम,
  • इडुक्की,
  • त्रिशूर,
  • कोझीकोड,
  • कन्नूर
  • कासरगोड
यहां जारी हुआ Yellow Alert

यहां जारी हुआ Yellow Alert

  • कोल्लम,
  • पठानमथिट्टा,
  • अलाप्पुझा,
  • पलक्कड़,
  • मलप्पुरम,
  • कोटयम,
  • वायनाड
राज्य में भारी बारिश के आसार

राज्य में भारी बारिश के आसार

माौसम विभाग ने कहा है कि 16 नवंबर तक राज्य में भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। केरल की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ने वाला है। इसलिए आईएमडी ने 16-18 नवंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है।

Recommended Video

    Tamil Nadu Heavy Rain: भारी बारिश से बिगड़े हालात, चैन्नई में 7 दिन से बिजली गुल | वनइंडिया हिंदी
    मछुआरों को 4 दिनों तक समुद्र में ना जाने की सलाह

    मछुआरों को 4 दिनों तक समुद्र में ना जाने की सलाह

    आईएमडी ने 16 नवंबर को कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। जबकि 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र तट पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों से आज से लेकर अगले 4 दिनों तक समुद्र में ना जाने की सलाह दी है।

    अगले 24 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश,छत्तीसगढ़ केओडिशा भागों, तेलंगाना, लक्षद्वीप, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण और गोवा में जोरदार बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+