Hyderabad में बारिश से मची भारी तबाही, मदद के लिए सड़क पर उतरे ओवैसी, देखिए तस्वीरें
हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां भारी बारिश के कारण सड़कें नदियों में तबदील हो गई हैं। अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कुल 32 लोगों की मौत की खबर है। हैदराबाद में बारिश के बाद मची तबाही की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे यहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे सड़कों पर बुरी तरह पानी भरा हुआ है और लोगों को नाव की मदद से बचाया जा रहा है। कहीं पेड़ के नीचे गाड़ी दबी हुई है तो कहीं बस पलट गई है।
Recommended Video

इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख और स्थानीय सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी कई प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी नाव में बिठाकर लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा रहे हैं।

बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर बिठाकर सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है। पुलिसकर्मी के साथ स्थानीय लोग भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।

भारी बारिश की वजह से अपने घर में फंसे लोगों को सेना के जवान खिड़की से बाहर निकाल रहे हैं।

महिला को रस्सी की मदद से पानी से बाहर निकाला जा रहा है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि चारमिनार के आसपास कितना ज्यादा पानी भरा हुआ है।

ये हैदराबाद के फलकनुमा में सड़क की एक तस्वीर है। देखा जा सकता है कि सड़क पर कितना पानी भरा हुआ है। आसपास घर और दुकानें भी मौजूद हैं।

हैदराबाद के पास गगनपहाड़-शमशाबाद रोड पर लगातार बारिश के बाद सड़क धंस गई, जिससे बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हैदराबाद की सिंगरेनी कलॉनी में स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

ये तस्वीर हैदराबाद की जुबैल कलॉनी की है। जहां लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

भारी बारिश के बाद नूर खान बाजार में एक पेड़ जड़ से उखड़ गया, जिसके नीचे एक गाड़ी भी दब गई।

हैदराबाद के फलकनुमा में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में एक ट्रक आधा डूब गया।
हैदराबाद के बाद मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, बाढ़ जैसे हालात, Red Alert जारी












Click it and Unblock the Notifications