उत्तराखंड पर भारी अगले 48 घंटे, देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश की आशंका
देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटे सावधान रहने की चेतावनी दी गई है क्योंकि कुछ स्थानों पर भारी से भी अधिक बारिश हो सकती है। जिन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है, वो हैं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टेहरी, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़।

चमोली में फटा बादल
तो वहीं उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, ये घटना सोनाली में घटी है जिसमें दो लोग घायल भी हुए हैं। तो वहीं कुमाऊं रीजन में नैनीताल, पिथौरागढ़ जैसे इलाकों में भी आज भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
गौरतलब है कि कांवड़ मेले के चलते उत्तराखंड में कांवड़ियों की भी इस समय भारी भीड़ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
बारिश के अलर्ट और कांवड़ मेले को ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications