यूपी में फिर बिगड़ा मौसम: मथुरा में तेज आंधी से दो की मौत, आगरा में धूलभरा तूफान

मथुरा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ गया है। मथुरा में अचानक आई तेज आंधी और भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई है। इटावा में चार और आगरा में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। तेज आंधी का असर आगरा शहर में भी देखने को मिला है। यहां धूल भरे तूफान ने आम लोगों को परेशान कर दिया। असम में भी आंधी-तूफान से एक शख्स की मौत हुई है, वहीं 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मेघालय के शिलॉन्ग में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। यहां तेज आंधी के बाद जोरदार बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया।

मथुरा-आगरा में आंधी-बारिश का कहर

मथुरा-आगरा में आंधी-बारिश का कहर

राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यूपी के मथुरा में मौसम के अचानक बिगड़ने से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी और भारी बारिश की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार को अचानक मौसम बदल गया और मथुरा, आगरा समेत कई इलाकों में भी तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई, इसका असर भी देखने को मिला। मथुरा में अचानक मौसम बिगड़ने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आगरा में बिगड़े मौसम से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

असम में भी मौसम की मार

असम में भी मौसम की मार

असम में भी मौसम की मार आम लोगों पर पड़ी है। यहां जगह-जगह पेड़ गिर गए। असम में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश में एक शख्स की मौत हो गई, 11 लोग घायल बताएं जा रहे हैं। पूरा मामला असम के कोकराझार इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां तेज तूफान आया जिसका असर कई इलाकों में देखने को मिला।

मेघालय में जोरदार बारिश

मेघालय में जोरदार बारिश

मेघालय के शिलॉन्ग में भी बुधवार शाम में अचानक ही मौसम ने करवट बदली। यहां कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। हालांकि गनीमत यही है कि यहां से अभी तक किसी भी तरह की अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। हालांकि तेज बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त जरूर हो गया।

शिलॉन्ग में हुई जोरदार बारिश, देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+