Weather Updates: देश के 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, Alert जारी
नई दिल्ली, 7 मई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गुरुवार को देश के कई राज्यों में बारिश हुई है, जिसके बाद तापमान में कमी आई है, जबकि आज भी भारत के कई राज्यों आंधी-पानी के आसार है, मौसम विभाग ने करीब 15 राज्यों में तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है। ये 15 राज्य हैं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड।

पहाड़ों पर जम कर बारिश होने की आशंका
गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर, पश्चीम यूपी और एमपी में बादल बरसे हैं, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं तो कहीं-कही पर तेज हवाएं भी चली हैं। तो वहीं पहाड़ों पर भी बारिश हुई है।
तेज बारिश का अंदेशा
आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, चंपवात और पौड़ी में बादल बरस सकते हैं। तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में तेज बारिश का अंदेशा है। विभाग ने कहा कि अगले -4-5 दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर जम कर बारिश होने की आशंका है।

दिल्ली में भी हल्के बादल छाने की उम्मीद है
विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में भी हल्के बादल छाने की उम्मीद है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, एमपी, गुजरात और राजस्थान में भी बारिश के आसार हैं। जबकि स्काईमेट के मुताबिक आज और कल भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने कहा है कि दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मानसून 1 जून को पहुंचेगा केरल
वैसे मौसम विभाग ने आज एक सुखद खबर दी है। उसने कहा है कि मानसून 1 जून को केरल में दस्तक दे देगा। मानसून के बारे में अपडेट देते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के चारों महीने पूरी तरह से वर्षा वाले रहेंगे, इस दौरान अच्छी से बहुत अच्छी बारिश देश के हर प्रदेश में होगी। इस साल हेल्दी मानसून रहेगा और अनुमान के मुताबिक इस साल 98 फीसदी बारिश होने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications