रेड अलर्ट: अगले 3 दिन में कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

नयी दिल्ली। अगले तीन दिन आपके लिए आसान नहीं होंगे। अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में उत्तरी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

rain

भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल और असम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर और पंजाब में भारी बारिश का संभावना जताई जा रही है।

रेड अलर्ट जारी कर मौसम विभागन से प्रशासन तो आने वाली मुश्किलों के प्रति सचेत रहने को कहा है। वहीं मध्य भारत में बारिश कम होने की संभावना जताई जा रही है जबकि हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पूर्वी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+