पाकिस्‍तान की ओर से अब पुंछ में भारी गोलीबारी

पुंछ। पाकिस्‍तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार शाम करीब 5:35 मिनट से पाक ने पुंछ में एलओसी पर फायरिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सोमवार की सुबह ही इंडियन आर्मी ने तंगधार में तीन अातंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया था।

Heavy firing by Pakistan in Poonch Jammu Kashmir

पाक की आेर से एक अक्‍टूबर से ही लगातार सीजफायर वॉयलेशन की घटनाएं हो रही हैं। रविवार को पाक की ओर से होने वाली गोलीबारी में पांच नागरिकों की मौत हो गई थी। वहीं 29 नागरिक घायल हो गए थे।

रक्षा मंत्री अरूण जेटली और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि भारत की ओर से पाक को माकूल जवाब दिया जाएगा। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने भी फायरिंग को पाक की फस्‍ट्रेशन और छटपटाहट करार दिया है।

पाक अब इंडियन आर्मी और बीएसएफ की फॉरवर्ड पोस्‍ट्स के अलावा नागरिकों को निशाना बना रहा है और पिछले करीब तीन माह से उसकी यह हरकत जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+