ब्राजील में परमाणु ईंधन के काफिले पर हथियारों से लैस गिरोह ने किया हमला
नई दिल्ली। ब्राजील में परमाणु इंधन लेकर जा रहे ट्रकों के एक काफीले पर हथियारों से लैसे एक गैंग ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार की है। काफिला दक्षिण पूर्व ब्राजील में रियो डी जनेरियो के औद्योगिक शहर रेसेंडे से यूरेनियम ईंधन ले जा रहा था। इसका गंतव्य अंगरा डॉस रीस के तटीय शहर में एंग्रा न्यूक्लियर पावर प्लांट था, जो रेसेंडे से 100 मील दक्षिण में स्थित है। अंग्रा ब्राजील का एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। इसमें दो दबाव वाले पानी के रिएक्टर, अंग्रा I और अंग्रा II शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications