मार्च में ही दिखा गर्मी का कहर, यहां 46.5 डिग्री पहुंचा तापमान

महाराष्ट्र का बिहरा कस्बा सबसे ज्यादा गर्म इलाका रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 1 अप्रैल के बाद हालात सुधर सकते हैं।

नई दिल्ली। अभी मार्च खत्म होने में भी एक दिन का वक्त बाकी है लेकिन देश के कई हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है। महाराष्ट्र स्थति बिहरा कस्बा में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। हालांकि मौसम विभाग के कर्मचारियों का यह भी कहना है कि बिहरा में जो तापमान मापा गया है वो सही है या नहीं इसके लिए आशंका है लेकिन महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी ऐसी ही बेतहाशा गर्मी हो रही है।

1 अप्रैल तक रहेंगे ये हालात

1 अप्रैल तक रहेंगे ये हालात

राज्य के अकोला में बुधवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था। अधिकारी ने कहा कि मौसम संबंधी स्थितियों के चलते गर्मी इतनी बढ़ी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारी एम मोहपात्रा ने कहा कि गर्म हवाओं समेत गर्म हालात तकरीबन 1 अप्रैल तक रह सकते हैं। इसके बाद तापमान 1 से 2 डिग्री के बीच कम हो सकता है। इसके साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा,चंडीगढ़ और ओडिशा के आंतरिक इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई हैं।

ये हैं स्थितियां

ये हैं स्थितियां

मोहपात्रा ने कहा कि हवाओ का रुख, साफ आसमान और कम दबाव वाले पल्स के चलते भारत में इतनी गर्म स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि मध्य भारत पर साफ आसमान के चलते तापमान बढ़ रहा है। मोहपात्रा ने कहा कि गर्मी के ये हालत 1 अप्रैल के बाद सही हो सकते हैं जब पश्चिमी हवाएं गुजर जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर नीचे हो सकता है।

अहमदाबाद में येलो अलर्ट

अहमदाबाद में येलो अलर्ट

इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने येलो अलर्ट की घोषणा कर दी है और हीट ऐक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। येलो अलर्ट का मतलब किसी भी खतरे की शुरुआती चेतावनी से है। गुजरात के दूसरे शहर भी तेज गर्मी से जल रहे हैं। दीसा में भी सोमवार को लोग गर्मी से बेहाल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+