2300 लोगों को मौत की नींद सुला चुका गर्म हवायें, आने वाले साल और भयावह
नई दिल्ली। पूरे भारत में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने अबतक 2300 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। वहीं आईआईटी बांबे की रिसर्च के अनुसार अभी आने वाले वर्षों में गर्म लू और बढ़ती चली जाएगी।

गर्म होती दुनिया में लू के थपेड़े
आईआईटी बांबे की रिसर्च के अनुसार ग्लोबल तापमान को में 20वीं सदी में 0.9 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इंटरगवर्मेंटल पैनेल ऑन क्लाइमेट चेंज के आंकड़ों के अनुसार 1906 से 2005 के बीच दुनिया के तापमान में 0.74 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।
वहीं 2014 में सर्वे में इस बात की चेतावनी दी गयी थी कि आने वाले साल और गर्म होते जायेंगे और लू लोगों को और जलायेगी। वहीं सर्वे के अनुसार आने वाले समय में इस निपटने के लिए सरकार को पर्यावरण की खासा ध्यान देने की जरूरत है।
पिछले 40 सालों में लगातार बढ़ी है लू
1969 से 2009 के पूरे भारत के मौसम विभाग के 40 साल के 396 आंकड़ों पर नजर डालें तो लू और तापमान में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। लंबे समय तक आने वाले तापमान (आरसीपी) में बढ़ोत्तरी इस ओर इशारा करती है कि लगातार बढ़ रहा ग्लोबल तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

आने वाले साल और जलायेंगे
आने वाले समय में सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के ईलाकों में तापमान बढ़ने के संभावना है। 2070 तक लू के थपेड़ों की गर्मी 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है। अप्रैल माह में आने वाले सालों में लू के थपेड़ें और गर्म होने शुरु हो जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications