Heat Wave: दिल्ली में भीषण गर्मी प्रकोप, एयरपोर्ट पर भी 'साया', फ्लाइट्स हो रहीं लेट
मैदानी क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटे के बीच अब हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिक तापमान के चलते फ्लाइट्स लेट हो रही हैं।
लगातार बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उच्च तापमान और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। एक बयान में कहा गया कि तापमान अधिक होने के चलते हवा का घनत्व कम हो जाता है यानी हवा पतली हो जाती है।

दरअसल, गर्म हवा का प्रभाव सबसे अधिक टेकऑफ़ और प्रारंभिक चढ़ाई के दौरान महसूस किया जाता है। तापमान की अधिक होने से कभी-कभी यात्रियों को बेचैनी का भी अनुभव हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तापमान कम होने पर फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। स
Recommended Video
एक रिपोर्ट में दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाल से कहा गया कि उच्च तापमान और हवा की गति जैसी मौसम स्थितियों में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से मंजूरी के बाद ही फ्लाइट का संचालन करना सुरक्षित होता है।
गर्मीं क्यों बन रही फ्लाइट्स में देरी की वजह
अधिक तापमान में फ्लाइट्स का संचालन खतरे से खाली नहीं होता। दरअसल, एयरपोर्ट पर तापमान अधिक होने के चलते वायुमंडल की हवा पतली हो जाती है। इस दौरान फ्लाइट को उड़ान के दौरान लिफ्ट नहीं मिल पाती है। एक रिपोर्ट में दिल्ली एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि फ्लाइट्स के दौरान फ्लाइट को आसपास की हवा के घनत्व की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में कई बार यात्रियों को टर्बुलेंस देखने को मिल जाता है।
जब गर्मी बहुत ज्यादा होती है और वायुमंडल की हवा का घनत्व कम हो जाता है तो वो एयर ट्रैफिक कंट्रोल के दिशानिर्देश का पालन करते हैं। इस दौरान एटीसी की मंजूरी का बाद ही फ्लाइट उड़ान भरती है। इस दौरान कई बार फ्लाइट से लगेज को कम करके या फ्यूल को कम करने के बाद फ्लाट्स का संचालन करना होता है। ऐसे में उड़ान में देरी हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications