Heat Wave: सावधान! दिल्ली-राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग, रेड अलर्ट जारी, जानिए कब होगी बारिश?
Heat Wave: उत्तर भारत में अप्रैल के महीने में ही आसमान से आग बरस रही है, सोमवार को दिल्ली का पारा 42 डिग्री पहुंच गया है, जिसने मौसम वैज्ञानिकों को परेशानी में डाल दिया है, क्योंकि अभी तो भीषण गर्मी वाले महीने मई और जून पूरी तरह से बचे हुए हैं, अगर अप्रैल में ये हाल है तो उन महीनों में क्या होगा?
भारतीय मौसम विभाग के ताज अपडेट के मुताबिक इस वक्त पूरा नॉर्थ इंडिया 'लू' के थपेड़ों की गिरफ्त में है।उत्तर भारत में लू की ताजा स्थिति पर आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने ANI से कहा कि 'हमने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू की चेतावनी जारी की है लेकिन राहत की बात ये है कि 11 अप्रैल को यहां पर हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में कमी आएगी।'

राजस्थान में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया (Heat Wave)
'हमने राजस्थान में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, यहां दिन और रात का तापमान बहुत ज़्यादा रहेगा। 48 घंटों के बाद स्थिति में सुधार होगा। अगले 4-5 दिनों तक हिमालय में हल्की बारिश होने की आशंका नजर आ रही है, जिससे तापमान में कमी आने के आसार दिख रहे हैं।'
'लेकिन आज से लेकर अगले दो दिनों तक लोगों को हीटवेव का दुख सहना होगा, फिलहाल लोगों से अपील है कि वो हीटवेव से बचने के लिए सरकार की बताई गई गाइ़डलाइंस को फॉलो करे।'
दिल्ली में पारा 45 के पार (Heat Wave)
दिल्ली के सफदरजंग और पालम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं के कारण आम लोगों का दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है,लोगों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।
राजस्थान के हालात भी गंभीर (Heat Wave)
राजस्थान के चुरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर जैसे शहरों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हेल्थ विभाग ने लोगों से अपील की है कि 'वे लू से बचने के लिए पानी का अधिक सेवन करें, छांव में रहें और बिना वजह बाहर न निकलें।'
हीटवेव से बचाव के उपाय (Heat Wave)
- अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
- घर में पंखा/कूलर/एसी का सही उपयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications