Heat wave Alert: देश के कई राज्यों में हीटवेव की आशंका, एडवाइजरी जारी, जानिए कैसे रखें खुद को हेल्दी?

Heat wave Alert: मार्च में ही देश के कई राज्य बुरी तरह से गर्मी से परेशान है, बुधवार को दिल्ली का पारा 39 डिग्री पहुंच गया, जिसने लोगों की परेशानी बुरी तरह से बढ़ा दी है। कई राज्यों में हीटवेव की आशंका जताई जा रही है इसलिए केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है और आवश्यक स्वास्थ्य तैयारियों को फिट रखने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि देश के कुछ स्थानों पर उच्च तापमान देखा जाने लगा है, उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग से मौसमी पूर्वानुमान संलग्न करते हुए कहा है। साथ ही राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध 'हीट एंड हेल्थ' के ​​दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया है।

Heat wave Alert

आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में अत्यधिक तापमान बढ़ने से हीट वेव (लू) का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब कुछ दिनों तक लगातार अत्यधिक गर्मी पड़ती है और वातावरण में नमी की मात्रा कम हो जाती है, स्थिति के आधार पर मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है।

हीट वेव क्या है? (Heat wave)

IMD के अनुसार, जब किसी स्थान का अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है यानी कि 40 डिग्री के पार चला जाता है (मैदानी इलाकों में) तब ऐसी स्थिति होती है और तब मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है।

हीट वेव के कारण (Heat wave)

  • ग्लोबल वार्मिंग
  • शहरीकरण और वनों की कटाई
  • शुष्क हवाएं तापमान बढ़ाती हैं।
  • हीट वेव से लोगों को हो सकती है ये परेशानी
  • हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • पानी की कमी हो सकती है।
  • अत्यधिक गर्मी से कृषि पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • बिजली और ऊर्जा संकट।

हीट वेव से बचाव के उपाय (Heat wave)

हीट वेव से बचने के उपाय क्या हैं?

पानी और हाइड्रेशन पर ध्यान देंदिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। नींबू पानी, नारियल पानी और लस्सी जैसी तरल चीजों का सेवन करें। हेल्थ मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

हीट वेव का महीना कौन सा है?

हीट वेव का महीना भारत में मार्च से जून तक का है।

हीटवेव अलर्ट क्या है?

यह गर्म मौसम की अवधि है जो कि स्वास्थ्य के लिए घातक होती है, इसमें तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा रहता है और गर्म हवाएं चलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+