लखनऊ मर्डर केस के बीच आपका दिल जीत लेगी इस पुलिसवाले की ये तस्वीर
एक तरफ एप्पल कर्मचारी पर गोली चलाकर यूपी पुलिस निशाने पर है, वहीं दूसरी तरफ एक पुलिस अफसर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस पुलिस अफसर ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने लोगों को भावुक कर दिया और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
हैदराबाद। एक तरफ एप्पल कर्मचारी पर गोली चलाकर यूपी पुलिस निशाने पर है, वहीं दूसरी तरफ एक पुलिस अफसर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस पुलिस अफसर ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने लोगों को भावुक कर दिया और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। तेलंगाना में जब एक महिला अपने बच्चे के साथ परीक्षा देने पहुंची, तो वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अफसर ने उसके बच्चे को संभाला। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। लोग इंटरनेट पर उनके इस नेक काम के लिए खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस तस्वीर ने उनका इंसानितय पर भरोसा और मजबूत कर दिया है।

तेलंगाना के महबूनगर की जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अफसर रेमा राजेश्वरी ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में हेड कांस्टेबल मुजीब-उर-रहमान एक बच्चे को दुलारते दिख रहे हैं। रेमा ने बताया कि रहमान की ड्यूटी महबूनगर के बॉयज जूनियर कॉलेज में लगी थी, जबां एससीटीपीसी की परीक्षा हो रही थी। वहां रहमान परीक्षा देने आई एक महिला के बच्चे को संभालते हुए दिखे।
ये भी पढ़ें: मेगन मार्कल ने खुद बंद किया अपनी गाड़ी का दरवाजा, तो इंटरनेट पर होने लगे चर्चे
जब बच्चे की मां अंदर परीक्षा दे रही थी, तब रहमान बाहर बच्चे को चुप करा रहे थे, जो बार-बार रो रहा था। रेमा द्वारा पोस्ट की गई रहमान की फोटो 24 घंटे से कम में ही वायरल हो गई है। फोटो को अब तक ढाई हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं और 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। लोगों ने इस पुलिस कांस्टेबल को सलाम किया है और उनके इस भाव के लिए उनकी तारीफ की है।
वहीं कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को तेलंगाना पुलिस से कुछ सीखने को कहा। लोगों ने लिखा कि लखनऊ में यूपी पुलिस के रवैये के बाद तेलंगाना पुलिस के कांस्टेबल की तस्वीर इंसानियत पर भरोसा दिखाती है।
ये भी पढ़ें: लोगों को बचाने के लिए अपनी शादी बीच में छोड़कर पहुंचा ये फायरफाइटर, पत्नी की भी हो रही तारीफ












Click it and Unblock the Notifications